Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

द गार्जियन की रिपोर्ट : पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग में भारत का हाथ, विदेश मंत्रालय का इनकार

 New Delhi :  ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट से सनसनी फैल गयी है. इसमें कहा गया है कि आतंकियों के खात्मे के लिए भारत पाकिस्तान में टारगेटेड किलिंग्स कर रहा है. इस रिपोर्ट के सामने आते ही दुनिया भर में बावेला मचा हुआ है. हालांकि पाकिस्तान में टारगेटेड किलिंग्स के पीछे हाथ होने से भारत ने इनकार किया है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को झूठा और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा करार दिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि दूसरे देशों में लक्षित हत्याएं कराना भारत सरकार की नीति में शामिल नहीं है.

पुलवामा हमले के बाद से रॉ ने 20 ऐसी हत्याओं को अंजाम दिया 

द गार्जियन की रिपोर्ट कहती है कि नयी दिल्ली उन लोगों(आतंकियों) को निशाना बनाने की नीति अपना रही है, जिन्हें वह भारत के लिए खतरा मानती है. रिपोर्ट के अनुसार 2019 में पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने 20 ऐसी हत्याओं को अंजाम दिया है. रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान से मिले सबूतों और सीमा के दोनों ओर के खुफिया अधिकारियों के इंटरव्यू से यह बात उजागर हुई है. द गार्जियन की रिपोर्ट में एक अज्ञात भारतीय अधिकारी का हवाला देते हुए प्रकाशित किया गया है कि भारतीय एजेंसी रॉ पर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूस की केजीबी का प्रभाव है, जो विदेशी धरती पर टारगेटेड किलिंग्स करती रही हैं. रिपोर्ट में 2018 में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का हवाला दिया गया है.

हत्याओं को भारतीय खुफिया विभाग के स्लीपर सेल की मदद से अंजाम दिया गया

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों ने कुछ हत्याओं के सबूत पेश किये हैं. हालांकि इनकी पुष्टि करना मुमकिन नहीं है. पाकिस्तानी अधिकारियों का दावा है कि इन हत्याओं को UAE में स्थापित भारतीय खुफिया विभाग के स्लीपर सेल की मदद से अंजाम दिया गया है. जान लें कि इससे पूर्व अमेरिका और कनाडा भी भारत पर आरोप लगा चुके हैं कि विदेशी धरती पर हत्याओं और ऐसे प्रयासों में भारत शामिल हैं.

खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उदाहरण सामने है, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में दावा किया था कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का संदेह है. जून माह में सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की गोली मार कर हत्या की गयी थी. वह एक कनाडाई नागरिक और भारत में वांटेड आतंकी था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही