Search

 
 
 

धनबाद के रंगबाज़ प्रिंस खान की गर्दन तक पुलिस के हाथ, कभी भी गिरफ़्तारी

 
Anil Panday Dhanbad: फरार रंगबाज़ प्रिंस खान को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. पुलिस के सूत्र कह रहे हैं कि पुलिस का हाथ रंगबाज़ की गर्दन के पास है. SIT की छह टीम अलग-अलग राज्य में उसे तलाश रही है. यह टीम यूपी, बिहार, बंगाल और दूसरे राज्यों में सक्रिय है. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल और बांग्ला देश की सीमा पर प्रिंस खान का अड्डा है. पुलिस की भनक लगते ही वह बांग्ला देश की सीमा में चला जाता है. इससे पुलिस को परेशानी हो रही है. प्रिंस खान को लेकर डीएसपी [हेड क्वार्टर वन] अमर कुमार पांडे ने लगातार से कहा : `पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. बहुत जल्द ही प्रिंस खान को पकड़ लिया जाएगा.`

किन-किन कारोबारियों से रंगदारी वसूली

इधर, प्रिंस खान को लेकर पुलिस सख्त हुई है. प्रिंस व्हाट्स एप कॉल और मैसेज से कारोबारिओं से लगातार रंगबाज़ी मांग रहा था. इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी.  2018 के एक पुराने मामले में 29 मई को प्रिंस खान के घर की कुर्की हुई. हाल के दिनों में उसके दो दर्जन गुर्गों को जेल भेज गया है. इससे भी प्रिंस खान की कमर टूटी है. वह कमजोर हुआ है. पुलिस उसकी दूसरी संपत्ति का पता लगवा रही है. वह रंगदारी से वसूली गई संपत्ति को अटैच करवा सकती है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन-किन कारोबारियों से प्रिंस खान ने रंगदारी वसूली हैं. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/three-students-of-deoghar-won-the-upsc-exam/">देवघर

के तीन छात्रों ने यूपीएससी परीक्षा में लहराया परचम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही