Search

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मेहनत 23 को दिखाई देगाः धीरज साहू

Lohardaga: शहरी क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र भवन स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था. सबों ने कहा कि लोहरदगा जिला की आपसी सौहार्द सद्भावना बनाये रखने का धीरज प्रसाद साहू के आह्वान पर लोहरदगा की जनता ने अपार स्नेह और आशीर्वाद कांग्रेस के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर उरांव को दिया है. जिसे आम कार्यकर्ताओं तथा अमन चैन पसंद लोगों की जीत मानी जाएगी. पूर्व सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह से ऐसा लगता है कि लोहरदगा ने अमन चैन, आपसी सौहार्द सद्भावना और राहुल गांधी की नफरत के बाजार में मुहब्बत की दुकान को लोगों ने पसंद किया है और भारी मतों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी विजयी होंगे. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, संदीप गुप्ता जिला परिषद सदस्य, हाजी अफसर कुरैशी, हाजी सज्जाद खान, तनवीर गौहर, राजेश लाल, प्रोफेसर कुद्दूस कुरैशी, हाजी सफदर आलम, उदय गुप्ता, मोहम्मद दानिश अली, विशाल डूंगडूंग, निशीथ जायसवाल, नेहाल कुरैशी, एकरामूल अंसारी, अंसार अहमद, बबलू कुरैशी, हातिम अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - इंडिगो">https://lagatar.in/bomb-threat-in-flight-going-from-nagpur-to-kolkata-emergency-landing-at-raipur-airport/">इंडिगो

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp