Search

जारी रहेगा सर्दी का सितम, तापमान में और आएगी गिरावट, 11 जिलों में दिखेगा कोहरे का असर

Ranchi: झारखंड में फिलहाल सर्दी का सितम जारी रहेगा. फिलहाल इससे राहत नहीं मिलने वाली है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग,कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ में घना कोहरा छाया रहेगा. इसे भी पढ़ें - 20">https://lagatar.in/mp-dhullu-mahato-and-mla-shatrughan-mahato-acquitted-in-road-blockage-case-going-on-for-20-years/">20

साल से चल रहे सड़क जाम केस में सांसद ढुल्लु महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो बरी

अगले चार दिनों तक कोहरा और धुंध का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन यानि 9 से 12 जनवरी तक कोहरा और धुंध का असर दिखेगा. 11 और 12 जनवरी को बादल छाये रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में एक दो जगह पर हल्के दर्जे की बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है.

लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान चाईबासा और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार का रहा. लातेहार का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें -एक">https://lagatar.in/former-cm-raghuvar-das-will-once-again-be-seen-in-his-old-style-will-take-membership-of-bjp-on-10th/">एक

बार फिर से पुराने तेवर में दिखेंगे पूर्व CM रघुवर दास, 10 को लेंगे भाजपा की सदस्यता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//