Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट से वरीय आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे के पति और धनबाद के तत्कालीन आरपीएफ सीनियर कमांडेंट संतोष कुमार दुबे को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने विभागीय कार्यवाही पर रोक के आदेश के बाद भी संतोष कुमार दुबे को प्रीमेच्योर रिटायरमेंट देने के आदेश को रद्द कर दिया है. साथ ही अदालत ने रेलवे बोर्ड को उनकी अविलंब जॉइनिंग करवाने को कहा है. मंगलवार को हाईकोर्ट के यह आदेश दिया है. संतोष दुबे फिलहाल लखनऊ में आरपीएफ के डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं.
हाईकोर्ट ने सीनियर IPS प्रिया दुबे के पति संतोष के प्री मिच्योर रिटायरमेंट का आदेश किया रद्द
Last Updated: Aug 06, 2024 12:00 AM (IST)