Search

 
 
 

अपराधी विकास तिवारी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने मांगी केस की स्टेटस

झारखंड हाईकोर्ट में पांडेय गिरोह से जुड़े अपराधी विकास तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में विकास तिवारी के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक केस और उसकी स्टेटस सरकार से मांगी है.
 

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में पांडेय गिरोह से जुड़े अपराधी विकास तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंद सेन की कोर्ट ने मामले में विकास तिवारी के खिलाफ दर्ज सभी आपराधिक केस और उसकी स्टेटस सरकार से मांगी है. 

 

दरअसल, यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है, जिसमें अपराधी भरत पांडेय और दीपक साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इनका संबंध पांडेय गिरोह से बताया जाता है. कोयलांचल क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. इस मामले में भरत पांडेय के परिजनों ने कुख्यात अपराधी विकास तिवारी समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

बताया जाता है कि विकास तिवारी के खिलाफ करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं. इनमें से सुशील श्रीवास्तव हत्याकांड समेत 17 मामलों में वह बरी हो चुका है. वही कई मामलों में वह जमानत पर है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही