Search

 
 
 

डायन बिसाही में हत्याओं पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में डायन बिसाही के नाम पर हो रही हत्याओं पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अदालत ने राज्य सरकार से पूछा है कि इस मामले में पूर्व में हाईकोर्ट ने जितने निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया गया है, या नहीं ? अदालत के किन-किन निर्देशों का पालन किया गया है इसकी विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही अदालत ने सरकार से यह भी बताने को कहा है कि इस तरह के मामले में अब तक क्याकार्रवाई की गई है. कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है. केस दर्ज होने के बाद समय पर चार्जशीट दाखिल की जाती है या नहीं? हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. बुधवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि सरकार को इस गंभीर मामले से निपटने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-38-dentists/">सीएम

हेमंत सोरेन ने 38 डेंटिस्ट को सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही