Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट के दिवंगत जज की भूमि पर कब्जा से जुड़े केस में अब गुरुवार को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

 
Ranchi : रांची में सुप्रीम कोर्ट के दिवंगत न्यायाधीश की भूमि पर जमीन माफियाओं द्वारा जबरन कब्जा करने के मामले को लेकर स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एफिडेविट दाखिल किया गया. अदालत ने इस केस में अमेकस क्यूरी (न्याय मित्र) अतानु बनर्जी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट अब गुरुवार को इस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा. दरअसल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एमवाई इकबाल की भूमि पर दिनदहाड़े दलालों के जबरन कब्जा करने के प्रयास की खबर पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था.
इसे भी पढ़ें – सीमा">https://lagatar.in/up-ats-may-conduct-lie-detector-and-polygraph-test-on-seema-haider-interrogation-continues/">सीमा

हैदर का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करा सकती है यूपी एटीएस, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही