Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फर्जी निकासी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुए घोटाले की जांच करेगी

Ranchi: वेतन के नाम पर ट्रेजरी से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुई निकासी की जांच करेगी. समिति ने 21 अप्रैल को हुई दूसरे दिन की बैठक में 23 अप्रैल को बोकारो जिले से और 24 अप्रैल को हजारीबाग जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बात कर प्रारंभिक जानकारी लेने का फैसला किया है.
Advertisement
Advertisement
LAGATAR NEWS
  • 23 अप्रैल को बोकारो जिले से और 24 अप्रैल को हजारीबाग जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग पर होगी बैठक.

Ranchi: वेतन के नाम पर ट्रेजरी से फर्जी निकासी के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति सिर्फ बोकारो और हजारीबाग में हुई निकासी की जांच करेगी. समिति ने 21 अप्रैल को हुई दूसरे दिन की बैठक में 23 अप्रैल को बोकारो जिले से और 24 अप्रैल को हजारीबाग जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बात कर प्रारंभिक जानकारी लेने का फैसला किया है.

जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को उच्चस्तरीय जांच समिति की दूसरी बैठक हुई. इसमें वित्त विभाग द्वारा समिति को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराया गया. इसके अलावा प्रधान महालेखाकार (आकाउंट्स) के कार्यालय ने जांच समिति को निकासी से संबंधित कुछ अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराये हैं. समिति ने वित्त विभाग के अंकेक्षण निदेशालय से इंटरनल ऑडिट से संबंधित दस्तावेज़ की मांग की है.

ट्रेजरी से हुई फर्जी निकासी की जांच के लिए गठित समिति के लिए जारी आदेश में सिर्फ़ दो जिलों (बोकारो व हजारीबाग) में फर्जी निकासी का उल्लेख किया गया है. साथ निकासी के इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया है. 

सरकार द्वारा जारी आदेश में पूरे राज्य की जांच करने का उल्लेख नहीं है. इसलिए समिति सिर्फ बोकारो व हजारीबाग ट्रेजरी से वेतन में हुई निकासी की जांच करेगी. हालांकि जिला स्तर पर हुई जांच के दौरान रांची और रामगढ़ ट्रेजरी से भी फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. जिला स्तरीय समिति ने इससे संबंधित रिपोर्ट सौंपी है. साथ ही इन दोनों जिलों में भी प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही