Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रजापति समाज का इतिहास देशप्रेम से ओतप्रोत : अविनाश देव

Hussainabad (Palamu) :  झारखंड कुम्हार समन्वय समिति, हुसैनाबाद अनुमंडलीय समिति के तत्वावधान में बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती मनाई गई. इसकी अध्यक्षता हुसैनाबाद अनुमंडलीय समिति के अध्यक्ष विगन प्रजापति ने की. वहीं मंच संचालन सचिव मुरली मनोहर प्रजापति ने किया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड माटी कला बोर्ड सदस्य सह झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के समन्वयक अविनाश देव थे. अविनाश देव ने बाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का जन्म 01 अप्रैल 1929 को उत्तर प्रदेश के ज़िला देवरिया के नौतन हतियागढ़ गाँव में बाबूलाल प्रजापति के घर हुआ था. माता मोतीरानी का पुत्र रामचन्द्र विद्यार्थी सातवीं कक्षा से ही आज़ादी के दीवाना थे. 09 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत के ख़िलाफ़ अंग्रेज़ों भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था. रामचंद्र विद्यार्थी उस आंदोलन में कूद पड़े थे और उन्होंने 14 अगस्त 1942 को ही देवरिया कचहरी पर तिरंगा फहरा दिया था. उसी समय अंग्रेज़ों ने उनको गोली का शिकार बना दिया और वे शहीद हो गए. प्रजापति समाज का इतिहास हमेशा से ही देशप्रेम से ओतप्रोत व गरिमामयी रहा है. इसे भी पढ़ें : जनजाति">https://lagatar.in/environment-is-safe-if-there-is-tribal-society-sudarshan-bhagat/">जनजाति

समाज है तो पर्यावरण सुरक्षित है : सुदर्शन भगत

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोषाध्यक्ष महावीर प्रजापति, सदस्य पप्पू प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, नंदू प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य परमेन्द्र प्रजापति, अनिता मनोहर, अच्छे लाल प्रजापति, अनूप प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार पंडित, ललन प्रजापति, परशुराम प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, उमेश प्रजापति, राजमुनि प्रजापति, भीम प्रजापति ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/elder-brother-was-killed-with-an-ax-if-he-did-not-get-married/">शादी

नहीं करायी तो बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही