झारखंड समेत देशभर से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी का चयन कर गृह मंत्रालय तैयार करेगी 5000 साइबर कमांडो Saurav Singh Ranchi : झारखंड समेत पूरे देश से प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को चुनकर केंद्रीय गृह मंत्रालय पांच हजार साइबर कमांडो तैयार करेगी. इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. पुलिसकर्मियों के चयन (सेलेक्शन) को लेकर गृह मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में कहा गया है कि जनवरी 2023 और 2024 में आयोजित डीजीपी और आईजीपी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने सिफारिश की है कि पुलिस संगठन के अंदर उपयुक्त रूप से प्रशिक्षित `साइबर कमांडो` की एक विशेष शाखा स्थापित की जानी चाहिए. ताकि साइबरस्पेस से साइबर सुरक्षा के खतरों का मुकाबला किया जा सके. गृह मंत्रालय अगले पांच वर्षों में पांच हजार साइबर कमांडो जुटाने की योजना बना रहा है.
गृह मंत्रालय प्रशिक्षित पुलिसकर्मी का चयन कर तैयार करेगी 5000 साइबर कमांडो
Last Updated: Oct 24, 2024 12:00 AM (IST)