Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेघरों को अपना छत का सपना पूरा हो रहा हैः मिथिलेश ठाकुर

Garhwa: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि लगभग हर रोज एक ही प्रकार की बातें सुन और पढ़कर आप बोर तो नहीं हो रहे. लेकिन मैं हर बार आप सभी से गढ़वा की छोटी से छोटी विकास की बातें साझा करके स्वयं को सौभाग्यशाली समझता हूं. पुनः आज गढ़वा की एक एवं मेराल प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों की स्वीकृति मुझे काफी सुकून दे रही है. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 17 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. मंत्री ने बताया कि छतरपुर पंचायत के छतरपुर एवं झलुआ की सभी कच्ची सड़कों को जोड़कर क़रीब नौ किमी से अधिक सड़क बनाई जाएगी. इस सड़क के निर्माण के बाद पूरे छतरपुर-झलुआ ग्राम में एक भी कच्ची सड़क नहीं रह जाएगी. यह पथ दो स्थानों पर बाईपास, दो जगहों पर शंखा-खजूरी रोड एवं तीन स्थानों पर नामधारी कॉलेज-कोरवाडीह-पचपड़वा रोड में जुड़ता है. यह पथ पूरे छतरपुर पंचायत के लिए सबसे बड़ा उपहार है.

भंडार स्कूल तक का पथ निर्माण अत्यावश्यक था

इस सड़क का निर्माण 10 करोड़ 33 लाख 93 हजार 400 रुपये की लागत से किया जाएगा. जबकि अटौला बस स्टैंड से औरइया पथ भी अत्यंत जर्जर थी. यह सड़क औरइया के ग्रामीणों से मेरे किए वादे में शामिल था. रजबंधा देवी मंडप से भंडार होते हुए भंडार स्कूल तक का पथ निर्माण भी अत्यावश्यक था. बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था. इन तीनों सड़कों की स्वीकृति हम सबके लिए एक बड़ी उपलब्धि है. छह करोड़ 91 लाख 26 हजार 300 रुपये की लागत से 5.68 किमी लंबी इन दोनों सड़कों का निर्माण किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि बेहतर सड़क की कनेक्टिविटी से गढ़वा का एक भी गांव वंचित नहीं रहे. प्रत्येक गांव एवं टोला तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस दिशा में काफी तेजी से काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क ही विकास का आइना होता है. क्षेत्र में यदि अच्छी सड़क न हो तो अन्य विकास कार्य भी अधूरे लगते हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक अधिसंख्य गांव में सड़क, पुल, पुलिया आदि का निर्माण किया जा चुका है. शेष बचे क्षेत्र में शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा.

माताओं व बहनों के खाते में खटाखट रुपये आ रहे हैं

मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र के सहयोग के बगैर राज्य में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहा है. यह राज्य एवं राज्य की जनता के हित में बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के बाद भी राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से अबुआ आवास दे रही है. जिसके तहत सभी बेघरों को अपना छत का सपना पूरा हो रहा है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे राज्य गठन के इतने वर्षों बाद एक अपनी सरकार आई है, जो सिर्फ़ झारखंडियों के लिए काम कर रही है. माताओं बहनों के खाते में खटाखट रुपये आ रहे हैं. दो लाख तक का कृषि ऋण माफ कर दिया गया. 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दी गई है. ऐसी बहुत सारी योजनाएं जनहित में चलायी जा रही हैं. मंत्री ने कहा कि सभी किसानों के खेतों में अच्छी फसलें लहलहायें एवं घरों में ख़ुशियां आये यही राज्य वासियों के लिए शुभकामना है. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-suspected-terrorist-dr-ishtiaqs-connection-with-land-scam-accused/">अलकायदा

के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक का लैंड स्कैम के आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन, ED ने कांग्रेस नेता को भेजा समन
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही