पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि बढ़ी, भू-राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश
भू-राजस्व विभाग ने जारी किया आदेश Ranchi : कैबिनेट के फैसले के बाद भू-राजस्व विभाग ने पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, मानकी परगनैत को 6000 रुपये प्रतिमाह, ग्राम प्रधान को 4000 प्रति माह और डाकुआ, पराणिक, जोगमांझी, कुड़ाम, नायकी, गौड़ेत, मूल रैयत, ग्रामीण दिउरी पुजारी, पड़हा राजा, घटवाल व ताकेदार को प्रतिमाह 2000 रुपये दिये जायेंगे. बता दें कि इस प्रस्ताव को पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment