Search

 
 
 

“पिछली बरसात में घर ढह गया बाबू, अब तक नहीं मिला आवास”

 
डीसी के जनता दरबार में फरियादी ने नाम गोपनीय रखने की लगाई गुहार कहा-दबंग हैं मुखिया और वार्ड सदस्य, हो सकती है परेशानी सभी आवेदनों का निष्पादन जल्द करने का निर्देश Chatra : पिछली बरसात में घर ढह गया बाबू, अब तक आवास नहीं मिला. गर्मी खत्म होते ही फिर बरसात आ जाएगी. सिर पर छत नहीं है. सरकारी आवास दिला दीजिए हुजूर. यह गुहार शनिवार को डीसी के जनता दरबार में एक फरियादी ने लगाई. साथ ही डीसी को आवेदन सौंपा. फरियादी ने यह भी कहा कि उसका नाम गोपनीय रखा जाए, चूंकि क्षेत्र के मुखिया और वार्ड सदस्य दबंग हैं और उनका नाम सामने आने पर उन्हें परेशानी हो सकती है. इस पर डीसी अबु इमरान ने ग्रामीण को जल्द आवास उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें :फरार">https://lagatar.in/decision-on-absconding-dahu-yadavs-father-pashupati-yadavs-bail-on-26th/">फरार

दाहू यादव के पिता पशुपति यादव की बेल पर 26 को फैसला

जनता दरबार में आए आवेदनों का जल्द हो निपटारा- डीसी

जनता दरबार में छात्रवृत्ति योजना से संबंधित मामला आया. इसमें लाला प्रीतम बीएड कॉलेज और चतरा महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बताया कि 2021-2022 एवं 2022- 2023 की छात्रवृत्ति ई-कल्याण से प्राप्त नहीं हुई है. इससे संबंधित जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. इसी प्रकार अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, राशन कार्ड, भूमि विवाद, आवास समेत अन्य मामले आए. उपायुक्त ने फरियादियों से कहा कि जल्द नियमानुसार मामले का निष्पादन किया जाएगा. साथ ही संबंधित पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित करें कि जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन जल्द हो. मौके पर डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप मल्होत्रा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :2000">https://lagatar.in/2000-demonetisation-impact-on-karnataka-elections-alok-dubey/">2000

की नोटबंदी कर्नाटक चुनाव का असर : आलोक दुबे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही