Search

 
 
 

खास महल की जमीन पर बना है ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड सिपाही का घर

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड सिपाही शंभु कुमार का घर अवैध तरीके से खास महल की जमीन पर बना हुआ है. जिला प्रशासन ने इस जमीन पर कब्जा के मामले में शंभु के घर पर नोटिस चिपकाया है. साथ ही जमीन और मकान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है.
 

Ranchi : हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के मास्टरमाइंड सिपाही शंभु कुमार का घर अवैध तरीके से खास महल की जमीन पर बना हुआ है. जिला प्रशासन ने इस जमीन पर कब्जा के मामले में शंभु के घर पर नोटिस चिपकाया है. साथ ही जमीन और मकान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है.

Uploaded Image

सिपाही शंभू का घर

 

हजारीबाग ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी के मामले की जांच के दौरान सिपाही शंभु कुमार को मास्टरमाइंड के रूप मे चिह्नित किया गया है. उसने जालसाजी कर ट्रेजरी से निकाले गए पैसे से चल अचल संपत्ति अर्जित की है. शंभु ने ट्रेजरी से पैसा निकालकर हजारीबाग और गया में आलीशान मकान बनाया है.

 

हजारीबाग स्थित उसके मकान की जांच के दौरान पाया गया कि उसने जिस जमीन पर घर बनाया वह खास महल की जमीन है. जमीन का मालिकाना हक दूसरे के पास है. लेकिन शंभु ने इस जमीन पर आलीशान मकान बनाया है. वह इसी मकान में रहता है. 

 

जांच के दौरान जमीन के खास महल की होने की पुष्टि होने के बाद जिला स्तर पर इस जमीन को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसी के तहत शंभु के घर पर जिला प्रशासन की ओर से नोटिस चिपकाया गया है. शंभु फिलहाल फर्जी निकासी के मामले में जेल में है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही