Search

 
 
 

सदन निर्बाध चले, गतिरोध ना हो, यही आपसे है अपेक्षा : रवींद्र नाथ महतो

 
Ranchi :  स्पीकर चुने जाने के बाद रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि मुझे आप सभी से अपेक्षा है कि सदन निर्बाध रूप से चले और सदन में गतिरोध ना हो. उन्होंने स्पीकर चुने जाने पर सभी दलों के प्रति आभार व्यक्त किया. भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर रवींद्रनाथ महतो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आग्रह है कि कोई भी विधायक जब सदन में मामला उठाये तो उसका समाधान हो. सदन के कस्टोडियन के नाते सभी को अवसर दें. इससे नये विधायकों में आत्मविश्वास पैदा होगा. स्पीकर पद के लिए नाला विधायक रबींद्रनाथ महतो के पक्ष में कुल सात प्रस्ताव आये. सीएम ने प्रस्ताव रखा. मथुरा महतो ने समर्थन किया. इसके बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव स्वीकृत हुआ.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही