Search

 
 
 

शिकारी आयेगा...जाल बिछायेगा...दाना डालेगा...पर लोभ में आकर फंसना नहीं   : अमर बाउरी

 
 Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने हेमंत सोरेन पर तंज कसा है. ट्वीट कर कहा है कि शिकारी आयेगा,जाल बिछायेगा,दाना डालेगा,पर लोभ में आकर फंसना नहीं. उन्होंने सीएम से सवाल करते हुए पूछा है कि 2019 से 2024 इन 5 सालों का हिसाब और आपने जो वादा किया था, उसका जवाब कौन देगा मुख्यमंत्री जी. पूरे राज्य को याद है कि 2019 चुनाव से पूर्व अमर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री जी ने जो वादा किया था कि युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां दी जायेगी, नहीं तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे ! उसका क्या हुआ.

बेरोजगारी भत्ते का क्या हुआ

बाउरी ने आगे ट्वीट में लिखा है कि अगर नौकरी नहीं तो बेरोजगारों को महीने का 5000 से 7000 का बेरोजगारी भत्ता ! उसका क्या हुआ.  इन्होंने गरीब परिवारों से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीबों के खातों में सालाना 72 हजार हजार रुपए दिये जाएंगे, उसका क्या हुआ. सरकार बनते ही संविदा कर्मियों को नियोजित किया जाएगा और स्थायी समाधान यथाशीघ्र निकाला जाएगा ! उसका क्या हुआ. मुख्यमंत्री जी ध्यान रहे "काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है".2019 का चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा, इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा का 2019चुनाव का निश्चय पत्र इतिहास में ठगी पत्र के नाम से जाना जाएगा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही