Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन की कार्रवाई का क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में असर, बिटकॉइन की कीमत में आयी भारी गिरावट

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में Bitcoin, Ethereum और Dogecoin समेत कई क्रिप्टोकरेंसी लाल निशान पर नजर आ रही है. Bitcoin में पिछले दो हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावट आयी है. बता दें कि चीन ने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. इसके कारण सोमवार को भी Bitcoin और Ether समेत सभी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में भारी गिरावट आयी थी. बिटकॉइन की कीमत करीब 4.54 फीसदी की गिरावट के साथ 32,591 डॉलर पर आ गयी. यह 8 जून के बाद इसका न्यूनतम स्तर है. ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 1.32 ट्रिलियन डॉलर हो गया है. पिछले 24 घंटों में ग्लोबल मार्केट कैप में 10.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

चीन ने की क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई

चीन सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है. बता दें कि चीन में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग का बड़ा कारोबार है. दुनियाभर में होने वाले क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग में चीन की आधी हिस्सेदारी है. सिचुआन में अधिकारियों ने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट को बंद करने का आदेश दिया है. मई से ही क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जो इन नियमों का उल्लघंन कर रहे हैं, उनपर कार्रवाई हो रही है. जानकारी के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए मनी लांडरिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ. इसके बाद 1000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसे भी पढ़े : शेयर">https://lagatar.in/the-glory-returned-in-the-stock-marketsensex-opened-with-a-strength-of-350-points-nifty-also-gained/93428/">शेयर

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 350 अंकों की तेजी के साथ खुला, निफ्टी में भी बढ़त

बिटकॉइन की कीमत में 10.7 फीसदी की आयी गिरावट

बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी में करीब 20 फीसदी की गिरावट आयी है. 21 जून को बिटकॉइन की कीमत 10.7 फीसदी गिरकर 31,333 डॉलर हो गयी. 14 अप्रैल 2021 को बिटकॉइन ने नया रिकॉर्ड 64,778.04 डॉलर का बनाया था. इसे भी पढ़े : फिर">https://lagatar.in/petrol-diesel-prices-increased-again-petrol-in-rajasthan-by-rs-109-diesel-became-costlier-by-7-rupee-45-paise-since-may-4/93403/">फिर

बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में पेट्रोल 109 रुपये, 4 मई से अबतक डीजल 7.45 रुपया हुआ महंगा

24 घंटे में Ethereum में आयी गिरावट

Coinmarketcap.com इंडेक्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में Ethereum 12.10 फीसदी गिरावट के साथ 1,945.88 डॉलर हो गया. हालांकि आज इसमें 2.93 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. फिलहाल इसकी कीमत 1942.31 के लेवल पर है. बता दें कि एथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क से जुड़े कॉइन में पिछले सात दिनों में 25 फीसदी गिरावट देखने को मिली है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही