Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय से आयी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते थाना प्रभारी,होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

 
Ranchi : इस बात का पता चलने के बाद  कि पुलिस मुख्यालय से आयी शिकायतों को थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी गंभीरता से नहीं लेते हैं , इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा सभी जिले के एसएसपी, एसपी को पत्र लिखा गया है.गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय में आयी शिकायतों को जिलों में कार्रवाई और जांच के लिए भेजा जाता है, लेकिन थाना व ओपी के स्तर पर ऐसे मामलों की जांच में रुचि नहीं ली जाती. ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है.

थाने व ओपी के प्रभारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय के द्वारा जिले के एसएसपी, एसपी को निर्देश दिया गया है कि पुलिस मुख्यालय से आयी शिकायत पत्रों पर कार्रवाई नहीं होने पर जिम्मेदारी थाने व ओपी के प्रभारियों की होगी. उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.ऐसे में मुख्यालय से आयी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई और जांच का आदेश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही