Search

 
 
 

मॉब लिंचिंग की घटना जघन्य, दोषियों को मिले कड़ी सजा : प्रतुल

 
हेमंत के कार्यकाल में बढ़ रही है हिंसात्मक घटना, कानून की उड़ रही है धज्जियां Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र की लाधुप पंचायत के अति उग्रवाद प्रभावित हेसला गांव में मंगलवार की देर रात डायन-बिसाही के आरोप वृद्ध दंपती की भीड़ ने हत्या कर दी. मॉब लिंचिंग की घटना की जानकारी लेने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बुधवार को हेसला गांव पहुंचे. प्रतुल ने ग्रामीणों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली. दंपती की मॉब लिंचिंग पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है. इस आपराधिक घटना में शामिल सभी लोगों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो. आरोपियों को फांसी की सजा दिलानी चाहिए. प्रतुल ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि एक भी दोषी बचे नहीं और एक भी निर्दोष बेवजह फंसे नहीं. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/a-school-like-this-studies-till-8th-attendance-of-children-only-3-2-teachers-including-principal-deputed/">एक

स्कूल ऐसा भी : 8वीं तक की होती है पढ़ाई, बच्चों की उपस्थिति मात्र 3, प्राचार्य समेत 2 शिक्षक प्रतिनियुक्त
प्रतुल ने कहा कि घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. अधिकतर लोगों ने गांव छोड़ दिया है. प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में हिंसात्मक घटना में वृद्धि हुई है. कानून का राज समाप्त होता जा रहा है. डायन-बिसाही मामले पूरे प्रदेश से आ रहे हैं. सिर्फ लूट खसोट में लगी सरकार का इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कोई ध्यान नहीं है. वृद्ध दंपती की हत्या बेहद निंदनीय है. मौके पर चंदवा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद खान, लाधूप पंचायत मुखिया बिफर मुंडा, गोपाल शाहदेव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही