Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आयकर विभाग को अब तक 46 लाख रुपये का दावेदार नहीं मिला

Ranchi : पिछले दिनों पलामू में एक गाड़ी (CG14B5999) से 46.19 लाख रुपये जब्त किया था. आयकर विभा ने पुलिस द्वारा जब्त की गयी इस नकदी की जांच शुरू की. जांच के लिए पुलिस द्वारा जब्त की गयी रकम आयकर विभाग को सौंप दी गयी है.

 

आयकर विभाग द्वारा जारी जांच के दौरान अब तक किसी व्यक्ति ने इस पैसे पर अपना दावा नहीं किया है. आयकर विभाग द्वारा गाड़ी के मालिक का ब्योरा मांगा गया है ताकि गाड़ी से जब्त रकम के स्रोत का पता लगाया जा सके.

 

पुलिस ने पिछले दिनों गुप्त सूचना के आधार पर पांकी डाल्टनगंज रोड पर इस गाड़ी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान गाड़ी पर सवार सभी लोग गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये थे. जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी मे 46.19 लाख रुपये मिले थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही