Search

 
 
 

कम समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई

 
Ranchi: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजभवन में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि कम समय में हेमंत बाबू के सारे अधूरे कार्यों को पूरा करना है. यह चुनौती है, मगर सारे काम होंगे. सभी को पीने का पानी मिले, गरीबों को आवास मिले, खाना मिले, युवाओं को रोजगार मिले, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हो. शहर का विकास हो. झारखंडियों का मान-सम्मान बढ़े, रोड नाली, बिजली सभी को मिले. यही सरकार की सोच रही है. हर दिन हमलोगों जनकल्याणकारी योजनाओं पर ही काम कर रहे हैं. यहां का सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, पानी, बिजली, यहां का स्वाद, हर परिवार को पानी, गांव से लेकर शहर तक पीने का पानी, 100 यूनिट बिजली हमने 21 लाख कंज्यूमरों को दिया, जिसे अब हमने 125 यूनिट कर दिया. अब 30 लाख कंज्यूमरों को इसका लाभ मिलेगा. 15 हजार किलोमीटर में ग्रामीण क्षेत्रों का सड़क निर्माण शुरू हो चुका है. क्या 15 हजार किलोमीटर कम है. यही सब काम तो विपक्ष को हजम नहीं हुआ.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम, बसंत और मिथिलेश ठाकुर गुरू जी से मिले

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गुरूजी से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस मौके पर मंत्री एवं गुरूजी के छोटे पुत्र बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सीता">https://lagatar.in/jmm-may-have-to-face-consequences-for-not-making-sita-soren-a-minister-vijay-shankar-nayak/">सीता

सोरेन को मंत्री नहीं बनाने का JMM को भुगतना पड़ सकता है परिणाम : विजय शंकर नायक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही