Search

 
 
 

बरकाकाना जंक्शन के सुंदरीकरण और जन सुविधा के लिए बुद्धिजीवी मंच ने की वार्ता, सौंपा सुझाव पत्र

 

छोटकाकाना और लाइनपार बस्ती के लिए भूमिगत पुल बनवाने पर बनी सहमति 

Ramgarh : बरकाकाना जंक्शन परिसर को बेहतर बनाने के लिए रेल प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे गए हैं. इसको लेकर बुद्धिजीवी मंच, बरकाकाना क्षेत्र द्वारा रेल अधिकारी मंडल कार्यपालक अभियंता बरकाकाना को सुझाव पत्र सौंपा और वार्ता की. इस वार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बरकाकाना जंक्शन परिसर को बेहतर बनाने के साथ रेल यात्रियों, कर्मचारियों और क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुविधाएं दी जाये. उन्होंने कहा कि बरकाकाना जंक्शन रेलवे ट्रैक के बीच स्थित डाकघर आने जाने में जनता को और डाकघर कर्मचारी को दिक्कत होती है. साथ ही ट्रैक पार करना खतरों से भरा है. मंच ने सुझाव पत्र में कहा गया है कि बरकाकाना जंक्शन परिसर में रिटायरिंग रूम, मुख्य पथ से सभी प्लेटफार्म तक विकलांग और रोगियों को चार पहिया से आने जाने का रास्ता बनाया जाए. बरकाकाना जंक्शन और मुख्य पथ बरकाकाना के मध्य एक मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण करवाया जाए, जहां टिकट रिजर्वेशन काउंटर, सुलभ शौचालय, बैंक शाखा, एटीएम, सस्ते दर की भोजनालय और जलपान कैंटीन के साथ उपभोग की सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की दुकानें स्थापित की जाए.

डाकघर को प्रस्तावित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरित करने की मांग

रेलवे ट्रैक के अंदर स्थित डाकघर को बाहर लाकर प्रस्तावित मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में स्थानांतरण किया जाए. खाली पड़ी रेल भूमि में सड़क किनारे सब्जी मंडी, सीआईसी बस्ती के पास आधुनिक खेल स्टेडियम एवं उद्यान का निर्माण करवाया जाए. सीआईसी बस्ती के लाइनपार और छोटककाना दोनों गांवों के आवागमन की दिक्कत को देखते हुवे रेल पटरी सुरक्षित पार करने की व्यवस्था के सुझाव पर कार्यपालक अभियंता भूमिगत पुल बनाने पर सहमत हुए और कहा कि इसे जल्द कार्यरूप दिया जाएगा.

नए आवासीय क्वार्टर के नजदीक लगेगी सब्जी मंडी 

मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स और सब्जी मंडी के बारे में उन्होंने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि बन रहे नए आवासीय क्वार्टर के नजदीक आवश्यक दुकानें और सब्जी मंडी को जगह दी जाएगी. साथ ही बरकाकाना क्षेत्र में एक बड़ा कॉमर्शियल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स की योजना बनाए जाने की बात कही. विकलांग और रोगियों के लिए लिफ्ट बनाने की बात रेल अधिकारी ने कही. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रदीप करमाली, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश महतो, सचिव प्रो शाहनवाज खान, प्रवक्ता सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष मो. सलीम, उपाध्यक्ष सोनी महतो, सह सचिव मदन दांगी, सह सचिव फरीदा खातून मुख्य संयोजक पंचदेव करमाली आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही