Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर घुसपैठ के मुद्दे को सामने रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर किया कि मैंने पहले भी कहा है और हमेशा इसी बात पर अडिग रहूंगा कि बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा मेरे लिए केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह मेरे समुदाय के अस्तित्व, उनकी पहचान और उनके भविष्य का प्रश्न है. झारखंड के मेरे आदिवासी भाई बहनों की भूमि, उनकी संस्कृति, सभ्यता और अधिकारों पर हो रहे हमले को मैं कभी भी चुपचाप नहीं देख सकता हूं. घुसपैठ की समस्या अब सिर्फ संताल परगना तक ही सीमित नहीं रह गयी है, बल्कि बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठ समस्या झारखंड में पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, शहर-कस्बे से लेकर सुदूर ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों तक फैल गयी है. एक संताल होने के नाते, मेरा यह प्रथम कर्तव्य बनता है कि मैं अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूं. उनके संघर्ष में सहभागी बनकर अधिकारों एवं संस्कृति की रक्षा करने में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दूं. https://twitter.com/yourBabulal/status/1861011447389847655
बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा समुदाय के अस्तित्व, पहचान और भविष्य का प्रश्न : बाबूलाल
Last Updated: Nov 26, 2024 12:00 AM (IST)