Search

 
 
 

सदन में गूंजा हकमारी का मुद्दा, डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार आज, आरोग्यम स्कैम में कार्रवाई कब?, धनबाद में 50% तक पावर कट समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्न काल काफी सुचारू रूप से चला. इस दौरान आरक्षित कोटे की नौकरियों को साजिश के तहत खाली छोड़ने और बैक डोर से उन सीटों को भरने का अहम मामला उठा. कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, इरफान अंसारी और नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि एसटी-एससी के लिए आरक्षित कोटे की नौकरियों को साजिश के तहत अनारक्षित कोटे के अभ्यर्थियों को दिया जा रहा है. राज्य में चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में राज्यभर के चिकित्सक बुधवार को कार्य बहिष्कार करेंगे. बता दें कि एक माह के अंदर धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा में चिकित्सकों पर हमले और रांची में सोमवार को डॉ. अंचल कुमार पर हुए भीषण हमले से राज्यभर के डॉक्टर गुस्से में है. घटना के बाद आईएमए-झासा व अन्य चिकित्सकों ने आपातकालीन बैठक बुलाई. निर्णय लिया गया है कि 1 मार्च चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे. आरोग्यम स्कैम में कमेटी गठित करने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसको लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. कार्रवाई तो दूर जांच भी पूरी नहीं हो पाई है. जिला परिषद की ओर से सौंपे गए भवनों की बात को फिलहाल छोड़ भी दिया जाए, लेकिन रेमडिसिविर इंजेक्शन और आयुष्मान योजना के मामले में हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. धनबाद में बिजली कटौती से आम लोग व व्यवसायी त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. रविवार से लगभग हर घंटे कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जा रही है. पहले जहां शहर में रोजाना औसतन 8 से 10 घंटे बिजली कटौती हो रही थी, वहीं पिछले दो दिनों से यह कटौती 12 से 15 घंटे तक की हो गई है. डीवीसी इस कटौती का कारण कोडरमा प्लांट में खराबी बता रहा है. ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती की स्थिति और भी गंभीर है, जहां 15-17 घंटे बिजली कट रही है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/1-22.jpeg"

alt="" width="1011" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-21.jpeg"

alt="" width="1328" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-20.jpeg"

alt="" width="1354" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/4-20.jpeg"

alt="" width="1245" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/06-1.jpeg"

alt="" width="1445" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/6-19.jpeg"

alt="" width="1134" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/8-20.jpeg"

alt="" width="1600" height="1266" />
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही