कांग्रेस ने SC की निगरानी में जांच की मांग की NewDelhi : कांग्रेस ने नीट परीक्षा 2024 में हुए कथित धांधली सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने आगामी 24 जून से होने वाले संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाने की बात की है. पार्टी नेता गौरव गोगोई ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है, लेकिन अगर सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए. गोगोई ने दावा किया कि उन्होंने अलग-अलग रिकॉर्डिंग सुनी है.जिसमें लाखों रुपये मांगे जा रहे हैं. कांग्रेस सांसद गोगोई ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली के आरोपों पर सरकार का जो रवैया रहा है, उस पर उन्हें आत्ममंथन करने की जरुरत है. सरकार इस मुद्दे से भाग रही है. लेकिन देश के मुद्दों को उठाना विपक्ष का कर्तव्य है और हम सदन के अंदर अपने 24 लाख छात्रों की आवाज जोर-शोर से उठायेंगे.
संसद में गूंजेगा नीट परीक्षा में ‘धांधली’ का मुद्दा, कांग्रेस का ऐलान
Leave a Comment