Search

सदन में गूंजा आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा, हर जिले में डॉग स्क्वायड के गठन की मांग

  • बिरंची बोले - सरकार के पास संसाधन नहीं है तो नगालैंड से लोग बुला लें, समाधान हो जाएगा
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में आवारा कुत्तों के आतंक का मुद्दा गूंजा. भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के काटने से देश में औसतन 20 हजार लोगों की मौत होती है. रांची में ही प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज डॉग बाइट सेंटर पहुंच रहे हैं. इसलिए हर जिले में डॉग स्क्वॉयड का गठन किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने कुत्ते पाले हैं. लेकिन लाइसेंस सिर्फ 70 ने लिया है. इसलिए इसपर भी ध्यान दिया जाए. विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रांची में कुत्तों के आतंक को देखते हुए उन्हें कुत्ते पकड़ने के लिए अपने फंड से नगर निगम को गाड़ी खरीद कर देना पड़ा. माले विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि डॉग बाइट से राज्य में हर साल करीब 50 लोगों की मौत होती है. सिर्फ रांची में साल में तीन मौत डॉग बाइट से होता है. विधायक नीरा यादव ने कहा कि विधानसभा में 5-6 आवारा कुत्ते घूमते हैं इससे डर लगता है.

कुत्ते पकड़ने के लिए रांची से टीम भेजी जाएगी

विधायकों के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में होप संस्था अभियान चला रही है. हर दिन 10-15 आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाती है. बिरंची नारायण ने बोकारो में भी इस प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की. तब मंत्री ने कहा कि कुत्ते पकड़ने के लिए वहां रांची से टीम भेजी जाएगी. उधर विधायक मथुरा महतो ने कहा कि यह भी व्यवस्था हो कि कुत्ते जिस जिले में पकड़े जाएं उसे उसी जिले में रखा जाए. बोकारो से आवारा कुत्ते पकड़कर धनबाद जिले में छोड़ दिया जा रहा है. एक तो धनबाद के लोग हाथी से परेशान हैं और अब कुत्ते भी परेशान कर रहे हैं. सरकार के जवाब के बाद बिरंची ने कहा कि अगर सरकार के पास कुत्ते पकड़ने के संसाधन की कमी हो तो नगालैंड से लोग बुला लें. समाधान हो जाएगा. कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बिरंची के बयान का विरोध किया. इसके बाद सदन के बाहर बिरंची ने कहा कि सदन के अंदर उनका कहने का यह मतलब था कि नगालैंड से डॉग कैचर्स बुला लें. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-hemants-strong-attack-on-the-opposition-said-pooja-singhal-is-the-gift-of-your-tenure/">सीएम

हेमंत का विपक्ष पर कड़ा प्रहार, कहा- पूजा सिंघल आपके कार्यकाल की देन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp