Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद में गूंजा जादूगोड़ा में रेडिएशन के दुष्प्रभाव का मुद्दा, 15 साल में 200 बच्चे पैदा हुए नि:शक्त-दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में रेडिएशन के दुष्प्रभाव का मुद्दा गुरुवार को संसद में गूंजा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम उत्खनन के कारण पड़ रहे गंभीर दुष्प्रभाव पर राज्य सभा मे सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि जादूगोड़ा में रेडिएशन के दुष्प्रभाव  से बच्चे मानसिक और शारीरिक विकलांग जन्म ले रहे हैं. वहीं महिलाओं का गर्भपात हो जा रहा है.

कोख में चली जाती है 30 प्रतिशत बच्चों की जान

एक प्रश्न पर पूरक सवाल पूछते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि जादूगोड़ा में रेडिएशन का बुरा प्रभाव पड़ रहा है. वहां पिछले 15 वर्षों में 200 अपंग बच्चे जन्म लिए हैं. इस क्षेत्र में लगभग 20 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का एक बार और 10 प्रतिशत महिलाओं का औसतन 4 -5बार गर्भपात हो जाता है. वहीं 30 प्रतिशत बच्चों की जान कोख में ही चली जाती है.

इसे भी पढ़ें- परसुडीह">https://lagatar.in/the-bangabandhu-organization-met-the-gm-of-the-electricity-department-regarding-the-demand-to-remove-the-electricity-problem-in-parsudih/">परसुडीह

में बिजली समस्या दूर करने की मांग को लेकर विद्युत विभाग के जीएम से मिला बंगबंधु संस्था

दीपक प्रकाश ने रेडिएशन की रोकथाम के प्रयासों की मांगी जानकारी

दीपक प्रकाश ने कहा कि वहां जन्म लेने वाले बच्चे भी शारीरिक और मानसिक विकलांग होते हैं. यह सब रेडिएशन के कारण हो रहे जलीय प्रदूषण का दुष्प्रभाव है. इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने सदन में सरकार से इस संदर्भ में अबतक किये गए प्रयासों की जानकारी भी मांगी. इसे भी पढ़ें- बच्चों">https://lagatar.in/make-children-aware-of-wildlife-build-a-strong-wall-along-the-roads-of-elephant-corridor-cm/">बच्चों

को वन्य जीवों के प्रति करें जागरूक, एलिफेंट कॉरिडोर की सड़कों के किनारे बनाएं मजबूत दीवार- सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही