Ranchi : एनडीए (NDA) ने राष्ट्रपति उम्मीदवार(Presidential candidate) की घोषणा मंगलवार देर शाम की हैं. एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)का अपना उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू अगर चुनाव जीतती हैं तो वह पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेगी. हालांकि 2017 में भी राष्ट्रपति चुनाव में भी झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की चर्चा जोरों पर थी. लेकिन उस दौरान रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के नाम पर मुहर लगी और उन्हें ही राष्ट्रपति चुना गया. लेकिन 2022 में एक बार इनकी नाम की चर्चा हुई और उन्हें उम्मीदवार भी बनाया गया.
द्रौपदी मुर्मू के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना इतना भी आसान नहीं था, लेकिन कई दुखों को झेलने के बाद आज देश के सबसे बड़े पद के लिए उम्मीदवार बनायी गयी है.
जानें कैसा रहा इनका सफर
- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है. उनका जन्म एक आदिवासी संथाल परिवार में हुआ है.
- पढ़ाई करने के बाद उनकी शादी श्याम चरण मुर्मू हुआ. दंपति के दो बेटे और एक बेटी हुई. कुछ ही समय के बाद उनके पति और दोनों बच्चों की मौत हो गयी. एक बेटी के पालन- पोषण का पूरी जिम्मेदारी द्रौपदी मुर्मू पर आ गयी.
- घर का चलाने और बेटी को पढ़ाने के लिए मुर्मू ने एक स्कूल में टीचर की नौकरी की. फिर उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद पर भी काम किया.
- क्लर्क की नौकरी करते हुए उन्होंने बेटी को पढ़ाया-लिखाया. बेटी ने भी कॉलेज की पढ़ाई के बाद बैंक में नौकरी करने लगी. इति मुर्मू इन दिनों रांची में रहती हैं. इति की शादी झारखंड के रहने वाले गणेश से हुई है.
- द्रौपदी मुर्मू ने 1997 में राजनीतिक जीवन का आगाज किया. उन्होंने 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज की.
- उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया. साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं.
- जिसके बाद उन्होंने ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और 2000 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं.
- ओडिशा में बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनी.
- द्रौपदी मुर्मू 2015 में झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनायी. झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने का खिताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम रहा. साथ ही वह किसी भी भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी हैं.
- अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनती हैं, तो वह ओडिशा से देश की राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी शख्स होंगी. बतादे कि द्रौपदी मुर्मू से पहले ओडिशा से वीवी गिरी देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं.