Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर पर लगा यौन शोषण का आरोप, मंदिर में महिला से की थी शादी

Advertisement
Advertisement
Bokaro : ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के जूनियर इंजीनियर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. महिला ने इंजीनियर पर 12 सालों से शारीरिक शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि पिछले 12 सालों से वह इंजीनियर की पत्नी के तौर पर रह रही है. इस दौरान इंजीनियर ने उसके साथ मारपीट औ शारीरिक शोषण किया. इसे भी पढ़ें - खरसावां:">https://lagatar.in/kharsawan-girl-dies-after-being-struck-by-train-near-barabambo-railway-station-police-engaged-in-investigation/">खरसावां:

बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कटकर युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर में जाकर उसके मांग में सिंदूर भरा

महिला ने बताया कि 25 अक्टूबर 2010 को इंजीनियर ने बोकारो के राम मंदिर में जाकर उसके मांग में सिंदूर भरा. और उसे पत्नी के रुप में स्वीकार किया. साल 2012 में एक जमीन खरीद कर उसके लिए घर भी बनवाया. जमीन के कागजात पर महिला का नाम भी है. महिला ने मीडिया कर्मियों को जमीन का कागजात दिखाया. जिसमें महिला के साथ जूनियर इंजीनियर का नाम है. जब इस मामले में इंजीनियर से बात की गई तो उन्होंने  पहले महिला को पहचानने से इनकार कर दिया. लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि महिला उसे ब्लैकमेल कर उसकी संपत्ति हड़पना चाहती है. इस मामले में पीड़ित महिला पुलिस थाने की चक्कर लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/monsoon-expected-to-be-normal-in-the-country-this-year-imd-and-skymet-gave-good-news/">देश

में इस साल मॉनसून सामान्य रहने के आसार, IMD और स्काईमेट ने दी खुशखबरी

इंजीनियर पहले से शादीशुदा है

महिला ने बताया कि वह नर्स का काम करती थी. 1अक्टूबर 2010 को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में तैनात हरेंद्र कुमार पाठक से उसकी मुलाकात हुई. फिर दोनों करीब आये और 25 अक्टूबर 2010 को मंदिर में शादी की. महिला ने बताया कि जब हरेंद्र नाथ पाठक पर लिखित शादी का इकरारनामा बनाने का दबाव डाला. तो उन्होंने एक सादे कागज में इकरारनामा बनाकर पत्नी के रूप में स्वीकार करने का हस्ताक्षर किया. महिला ने बताया कि 2012 में जूनियर इंजीनियर में आर्या बिहार नामक सोसाइटी में एक प्लॉट भी खरीदा. जिसमें हरेंद्र नाथ पाठक ने महिला को भी उसमें हिस्सेदार बनाया. उसके बाद दोनों ने मिलकर सपनों का घर तैयार किया वर्तमान समय में महिला को यह पता चला कि हरेंद्र नाथ पाठक शादीशुदा है और एक अन्य महिला के साथ भी इनका संबंध है. इसका जब विरोध किया तो हरेंद्र नाथ पाठक ने उसके साथ मारपीट की और मामला थाने पहुंचा महिला न्याय के लिए दर दर की ठोकर खा रही है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें - 18">https://lagatar.in/in-18-days-5-cases-were-handed-over-to-cbi-mamta-held-a-high-level-meeting-attacked-bjp/">18

दिन में 5 केस CBI के हवाले, ममता ने की हाईलेवल मीटिंग, भाजपा पर हमलावर हुई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही