Search

द कश्मीर फाइल्स : जिस मर्डर ने सबको झकझोर दिया,गिरजा टिक्कू की भतीजी ने बताई असली कहानी

New delhi : फिल्म द कश्मीर फाइल्स पूरी दुनिया में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में जो भयानक रातें दिखायी गयी है, वह हर कश्मीरी पंडित के परिवार से गुजरी रातें हैं. फिल्म में  शारदा पंडित का दर्दनाक मर्डर देखकर शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका दिल न दहला हो. यह खौफनाक सीन असली घटना पर आधारित है. फिल्म में शारदा पंडित की भूमिका कश्मीर में मारी गयी गिरजा टिक्कू पर आधारित है. फिल्म के रिलीज के बाद गिरजा टिक्कू की भतीजी सिद्धी रैना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. उनका यह पोस्ट इन दिनों वायरल है. सिद्धी ने बताया है कि असल में उनकी बुआ के साथ क्या हुआ था. उन्होंने बताया है कि इस भयानक हादसे पर उनके घर में कभी कोई बात नहीं करता है. इसे भी पढ़ें-भारत">https://lagatar.in/india-gave-one-billion-dollars-in-aid-to-the-decaying-sri-lanka-the-agreement-was-signed/">भारत

ने खस्ताहाल श्रीलंका को दी एक अरब डॉलर की मदद, समझौते पर हुए हस्ताक्षर सिद्धी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है, जिसमेंं उस मर्डर के बारे में असली कहानी बयां की गयी है. जिसे देखकर सबका खून खौल जाता है. TW (ट्रिगर्ड वॉर्निंग) रेप, टॉर्चर, मर्डर. मेरे पिता की बहन, गिरजा टिक्कू यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरियन थीं. उस दिन वह अपना पेचेक लेने गयी थीं. वह जिस बस से आ रही थीं, रास्ते में वह बंद हो गयी. इसे बाद जो हुआ उससे मैं कांप जाती हूं, आंसू बहते हैं और उल्टी आने लगती है. मेरी बुआ को एक टैक्सी में धक्का दिया गया. इसमें 5 लोग थे और एक उनके साथ काम करने वाला साथी था. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/two-youths-died-due-to-drowning-while-bathing-in-the-river-in-deoghar/">देवघर

में नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

इस बात का जिक्र घर पर कोई नहीं करता

सिद्धी आगे लिखा है कि इन लोगों ने उनको टॉर्चर किया, रेप किया और उन्हें बढ़ई की आरी से जिंदा टुकड़े करके मार डाला. सोचिए उस भाई के बारे में जिसे अपनी निर्दोष बबली को पहचानना पड़ा होगा, जिसका इस पाखंड की लड़ाई में कोई कसूर नहीं था. आज तक मैंने अपने परिवार के किसी सदस्य को इस घटना के बारे में बात करते नहीं सुना. हर भाई इस शर्म और गुस्से में जी रहा है कि मेरी बबली बुआ को न्याय दिलाने के लिए कुछ नहीं किया गया.सिद्धी ने बताया  है कि वह koayouth के रिये कश्मीर पंडित परिवारों के युवाओं के साथ जुड़ी हैं. यहां हम अपना अतीत साझा करते हैं. मेरी आप सभी से दरख्वास्त है कि द कश्मीर फाइल्स देखें साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को भी ले जाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//