Search

 
 
 

The Kerala Story 2: विवादों के बीच रिलीज, पहले दिन कमाए इतने करोड़

विवादों के बीच ‘केरल की कहानी 2 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. रिलीज़ से ठीक पहले कानूनी अड़चनें आने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी  अच्छी शुरुआत दर्ज कराई.
 

 Lagatar desk : विवादों के बीच ‘केरल की कहानी 2 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. रिलीज़ से ठीक पहले कानूनी अड़चनें आने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी  अच्छी शुरुआत दर्ज कराई.यह फिल्म 2023 में आई The Kerala Story की सीक्वल है, जिसने अपने समय में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी और बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन किया था.

 

रिलीज़ से पहले विवाद और कोर्ट का स्टे

फिल्म की रिलीज़ से एक दिन पहले केरल उच्च न्यायालय ने सीबीएफसी के सर्टिफिकेशन पर सवाल उठाते हुए 15 दिनों के लिए रिलीज़ पर रोक लगा दी थी. अदालत का कहना था कि फिल्म से सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है.हालांकि बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्टे हटाते हुए फिल्म को रिलीज़ की अनुमति दे दी. इसके बाद 27 फरवरी की शाम से सिनेमाघरों में इसके शो शुरू हो सके.

 

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'दे केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है .वहीं दुनियाभर में इस फिल्म ने 4.15 करोड़ की कमाई की. वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म के बजट की बात करें तो कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 28 करोड़ बताया जा रहा है

कहानी और विवाद की वजह

फिल्म की कहानी तीन युवतियों के जीवन पर आधारित है. इसमें धोखे से शादी, जबरन धर्म परिवर्तन और कट्टरपंथ जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाया गया है.इसी को लेकर फिल्म चर्चा और विवादों में है.कुछ लोग इसे सामाजिक बुराइयों को उजागर करने वाली फिल्म बता रहे हैं.वहीं आलोचकों का एक वर्ग इसे प्रोपगैंडा या भेदभावपूर्ण करार दे रहा है.सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर तीखी बहस जारी है.

 

 स्टार कास्ट

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में: उल्का गुप्ता ,ऐश्वर्या ओझा ,अदिति भाटिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही