Search

 
 
 

कर्नाटक चुनाव में द केरल स्टोरी की इंट्री, मोदी ने फिल्म का जिक्र कर कहा, कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिये हैं

 
Bengaluru : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर जारी विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला. आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज को तहस-नहस करने वाली आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है. कर्नाटक के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस आतंकी प्रवृत्ति वालों से पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा करती है

द केरल स्टोरी को आतंकवादियों की छद्म नीतियों की साजिशों पर आधारित फिल्म करार देते हुए मोदी ने कहा कि यह फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा करती है. उन्होंने कहा, ‘देश का दुर्भाग्य देखिए. कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है. इतना ही नहीं, ऐसे आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है. कर्नाटक के लोगों को इसलिए कांग्रेस से बहुत ज्यादा सतर्क रहना है.’ प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को मानवता विरोधी, जीवन मूल्य विरोधी और विकास विरोधी करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर सख्त है लेकिन जब भी आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.

वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिये

उन्होंने कहा, मैं यह देखकर हैरान हूं कि वोट बैंक की खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिये हैं. कहा कि आतंक के माहौल में यहां के उद्योग, यहां खेती-किसानी, यहां की गौरवमयी संस्कृति सब कुछ तबाह हो जायेगी. कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि वोट बैंक की वजह से वह आज आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है. वोट बैंक की राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला पोसा और उसे पनाह दी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र उसके लिए वचन पत्र है और उसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोडमैप है जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टीकरण का बंडल. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गयी है कि उसके नेताओं के पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को उनके जय बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है. उन्होंने कहा, तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस किस हद तक जा रही है, यह देश और कर्नाटक की जनता देख रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही