Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बनहोरा में आवंटित आवास की चाबी अबतक नहीं मिली, विरोध में निगम कार्यालय का घेराव

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पीएम आवास योजना के सैकड़ों लाभुकों ने सोमवार को रांची नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव किया. बनहोरा में आवास आवांटन के बाद भी अब तक घर की चाबी नहीं दिये जाने से आक्रोशित लाभुकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. फिर ज्ञापन सौंपा. बता दें कि दिसंबर 2020 में निगम की ओर से 180 लाभुकों को बनहोरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 चरणों में लॉटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन किया गया था. लेकिन इतने दिनों के बाद भी अब तक आवास की चाबी नहीं दी गई. लाभुकों ने बताया कि इसे लेकर उन्हें निगम की ओर से सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा है. कहा जा रहा है कि जल्द ही उनका गृह प्रवेश कराया जाएगा. जबकि अब तक वे लोग 25 बार निगम कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं.

प्रतिमाह 15 वर्ष तक ₹2685 किस्त देनी है

बताते चलें कि सभी लाभुकों को प्रतिमाह ₹2685 लोन की राशि देनी है. फ्लैट की कुल कीमत ₹564000 है, जिस पर सरकार द्वारा सब्सिडी देने के बाद ₹318000 चुकाना है. जिनमें दो लाख 93 हजार रुपये बैंकों के द्वारा लोन कराया गया है. इन लाभुकों को पिछले 10 माह से बैंक के लोन की किस्त देनी पड़ रही है.

घर के इंतजार में पत्नी का हो गया देहांत-  बृजमोहन

लाभुक बृजमोहन चौधरी ने बताया कि 180 लोगों को फ्लैट मिला है. साल भर से हमें निगम के द्वारा परेशान किया जा रहा है. 20-25 बार निगम कार्यालय पहुंच चुके हैं. मेरी पत्नी पिछले कई दिनों से बीमार थी. बीते 1 अप्रैल को उसका देहांत हो गया.

लोन की ईएमआई बंद कराएं- पंकज

वहीं लाभुक पंकज कुमार ने कहा कि रांची नगर निगम या तो अब हमें घर की चाबी दे या तो लोन की ईएमआई बंद कराए. बिल पर बिल बढ़ता जा रहा है अब हमें अपना घर चलाने में भी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है.

जल्द ही लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा

सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने बताया कि जल्द ही लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जायेगा. इसके लिए सभी  तैयारियां पूरी कर ली गई है. नगर आयुक्त मुकेश कुमार के द्वारा उद्घाटन होना है. इसे भी पढ़ें – सोनू">https://lagatar.in/jharkhand-news-big-relief-to-sonu-and-vineet-from-high-court-bail-plea-approved/">सोनू

और विनीत को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही