हजारीबाग: अफसर की कमाई का जरिया बन चुका है यह झील - भाजपा
By Lagatar News
Aug 29, 2024 12:00 AM
Hazaribagh: नगर निगम की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कहीं नाली की सफाई नहीं हो रही है, तो कोई झील के सुंदरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला होने की बात उठा रहा है. समाजसेवी सह भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, नितेश कुमार और मनोज शर्मा ने गुरुवार को दादा-दादी पार्क में प्रेस वार्ता किया. बताया कि हजारीबाग झील परिसर में सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम खर्च की गई थी, लेकिन इससे झील परिसर सुंदर होने के बजाय और बदसूरत हो गया है. बाहरी ठेकेदार की मिलीभगत से यह खेल हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि एक वक्त था जब झील के पानी से आसपास के मोहल्ला वाले खाना पकाया करते थे, लेकिन अब इसका पानी इतना दूषित हो चुका है कि अब इससे खाना बनाना तो दूर, लोग हाथ पांव भी धोना पसंद नहीं करते. बताया कि इस झील परिसर में समाजसेवी प्रत्येक बरसात में सैकड़ों पौधे लगाते हैं, जो सुरक्षित नहीं है. इन पौधों को जानवरों ने नहीं खाया है, बल्कि इंसान नोच कर खा चुके हैं. ऐसे में जिला प्रशासन को समाज के बीच जागरूकता फैलाना चाहिए था. यहां तक कि इस झील परिसर के सुंदरीकरण को लेकर जो भी टेंडर होते हैं वे स्थानीय लोगों को नहीं, बल्कि बाहरी लोगों को मिलते हैं. संबंधित विभाग को कमीशन देकर बिना काम करवाए हुए गायब हो जाते हैं और विभाग मौन धारण कर बैठा रहता है.
झील परिसर में लगा है गंदगी का अंबारः अभिमन्यु प्रसाद
भाजपा नेता ने बताया कि यह झील अब अफसर की कमाई का जरिया बन चुका है. उन्होंने नगर निगम और मत्स्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह खेल दोनों विभाग की मिलीभगत से खेला जा रहा है. इन दोनों विभागों ने लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किये हैं, जो धरातल पर कहीं नहीं दिखते. अभिमन्यू प्रसाद ने कहा कि आज पूरे झील परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. एक भी शौचालय नहीं बना हुआ है. लोग जहां-तहां गंदगी फैला रहे हैं. उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये कह मशीन झील की सफाई के लिए खरीदी गई, जिसको अब गंदे झील में फेंक दिया गया है और सफाई का खर्च कागज पर चालू है. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो
का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे… [wpse_comments_template]
Leave a Comment