Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीएमएच के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 1000 रु का डिमांड ड्राफ्ट लगेगा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कॉलेज ऑफ नर्सिंग टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर की ओर से बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. 16 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है. आवेदन पत्र अभ्यर्थी कॉलेज ऑफ नर्सिंग टीएमएच से सभी वर्किंग डे में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन पत्र के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीयकृत बैंक का टाटा स्टील लिमिटेड को देय 1000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा. इसके लिए 31 दिसंबर 2021 के अनुसार 17 से 25 वर्ष तक की युवतियां ही आवेदन कर सकती हैं. साथ ही उन्हें भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषय से 10 प्लस टू या इंटर पास करना होगा, जिसमें न्यूनतम 45 फीसदी अंक अनिवार्य किया गया है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंक 40 फीसदी निर्धारित किया गया है. झारखंड सरकार की ओर से जारी आरक्षण नीति के अनुसार ही नामांकन लिया जाएगा. भरे गए आवेदन फॉर्म कॉलेज ऑफिस में ही जमा कराने होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही