Search

 
 
 

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के नामांकन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

गृह मंत्रालय ने ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार 10 अगस्त तक अपना नामांकन जमा कर सकते हैं.  इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) को पत्र भेजा गया है.
 

Ranchi :  गृह मंत्रालय ने ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अब उम्मीदवार 10 अगस्त तक अपना नामांकन जमा कर सकते हैं. 

 

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) को पत्र भेजा गया है. बता दें कि पहले ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक 2025’ के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर पहले 31 जुलाई और अब 10 अगस्त कर दिया गया है. 

 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सक्षम अधिकारियों की मंजूरी के बाद लिया गया है. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि इसलिए, अनुरोध किया गया है कि वे अपने नामांकन 10 अगस्त से पहले ज़रूर जमा कर दें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा क

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही