Search

 
 
 

समाज के अंतिम व्यक्ति का होगा विकास, मोदी की गारंटी : श्रद्धानंद बेसरा

 
सिमडेगा के सेवई में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित Simdega: सदर प्रखंड के सेवई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी श्रद्धानंद बेसरा और दीप नारायण दास ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा लोगों को सशक्त बनाने की यात्रा है. यह भारत के गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, जनधन योजना, डाक बीमा योजना, पीएम किसान योजना, विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं का लाभ उठाकर कोई भी गरीब व्यक्ति अपने जीवन स्तर को उन्नत बन सकता है. इसे भी पढ़ें-मुआवजा">https://lagatar.in/pay-compensation-soon-deputy-commissioner/">मुआवजा

का जल्द करें भुगतान : उपायुक्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/03rc_m_190_03012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विकसित भारत बनाने की दिलाई गई शपथ

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को वीडियो के द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाने एवं भारत को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए थे, जहां लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से रूबरू हुए और योजनाओं का लाभ उठाया. कार्यक्रम में लोगों ने एलईडी वन के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धि की लघु फिल्मों को देखा. फिल्मों के जरिए लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी दी गई, मौके पर प्रखंड कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/in-charge-mir-ahmed-said-before-the-meeting-with-congress-mlas-we-stand-with-the-government-at-every-step/">कांग्रेस

विधायकों संग बैठक से पहले बोले प्रभारी मीर अहमद- हम सरकार के हर कदम पर साथ खड़े हैं 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही