Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का आज शाम पटना में होगा अंतिम संस्कार

Patna :   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार आज शाम करीब छह बजे पटना के दीघा श्मशान घाट में होगा. पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम भी दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है.  बता दें कि सुशील मोदी ने 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था.

दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

बता दें कि सुशील मोदी ने सोमवार रात 9:45 मिनट पर नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली. 72 वर्षीय नेता कैंसर से पीड़ित थे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट करके उनके निधन की जानकारी दी थी. उन्होंने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए लिखा था कि ‘बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.

सुमो ने 3 अप्रैल को बतायी थी कैंसर पीड़ित होने की बात 

सुशील कुमार मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया. बता दें कि सुशील मोदी ने 3 अप्रैल 2024 को अपने कैंसर पीड़ित होने की बात बतायी थी. साथ ही उन्होंने चुनाव में कैंपेन करने से मना कर दिया था. सुशील मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा था कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही