Search

 
 
 

वित्तीय वर्ष 2024-25 का 29 मार्च को होगा अंतिम वर्किंग डे

 
Ranchi : वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतिम कार्यदिवस (Working Day) 29 मार्च को होगा. इसकी जानकारी कोषागार एवं सांस्थिक वित्‍त निदेशालय की निदेशक राजेश्‍वरी बी ने दी है. निदेशक ने बताया कि 29 मार्च को सभी कोषागार, उपकोषागार एवं संबंधित बैंकों की शाखाएं रात 11 बजे तक खुली रहेगी. इसके अलावा, डोरंडा कोषागार एवं प्रोजेक्ट भवन कोषागार 29 मार्च को अन्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे. निदेशक ने निर्देश दिया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य दिवस 29 मार्च, 2025 को प्राप्त विपत्रों को पारित कर भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

महत्वपूर्ण तथ्य

  • -⁠ 21 मार्च को प्रबंधक (सरकारी और बैंक लेखा विभाग), भारतीय रिजर्व बैंक, झारखंड के सभी उपायुक्त, सभी कोषागार, उप कोषागार पदाधिकारी, उप महाप्रबंधक (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति) को पत्र लिखा गया. - ⁠पत्र में भारतीय रिजर्व बैंक के 25 फरवरी के आदेश का हवाला दिया गया है. - ⁠30 से 31 मार्च, 2025 तक अवकाश घोषित. -⁠ ⁠31 मार्च, 2025 के स्थान पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य दिवस 29 मार्च, 2025 शनिवार को रात 10 बजे तक एसएफटीपी सर्वर में प्राप्त हुए ई-पेमेंट फाइल का ही भुगतान किया जाएगा. - ⁠डोरंडा कोषागार एवं प्रोजेक्ट भवन कोषागार 29 मार्च, 2025 को अन्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे. -⁠ ⁠29 मार्च को सभी कोषागार,  उपकोषागार एवं संबंधित बैंकों की शाखाएं रात 11 बजे तक खुली रहेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही