Ranchi/Hazaribagh: जिस जमीन पर हजारीबाग मुफस्सिल थाना चल रहा था, वह खास महल की जमीन थी. जिसका लीज वर्ष 2007 में समाप्त हो गया था. इस मामले में शकुंतला देवी जैन ने बताया कि उनकी जमीन का दAबारा लीज रिन्यूअल साल 2013 में हुआ था. जिसके बाद 17 जनवरी 2020 को हजारीबाग के तत्कालीन एसपी ने मुफस्सिल थाना को उस जमीन से हटाने और नवनिर्मित मुफ्फसिल थाना में शिफ्ट करने का आदेश दिया था. गौरतलब है की अधिवक्ता राम शुभग सिंह ने डीजीपी से डीआईजी नरेंद्र सिंह और एसपी मनोज रतन चौथे की शिकायत की थी और कहा था कि सत्ता शीर्ष तक पहुंच रखने वाले दो लोगों के दबाव में आकर हजारीबाग डीआईजी और एसपी ने 34 वर्षों से खास महल की जमीन पर चल रहे थाना को हटा दिया.
2013 में दोबारा हुआ था शकुंतला जैन की जमीन का लीज रिन्यूअल,थाना हटाने का हुआ था आदेश
Last Updated: May 31, 2022 12:00 AM (IST)