Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामूहिक प्रयास से हो सकेगा शिक्षा का स्तर ऊंचा : विधानसभा अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Jamtara : विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा है कि जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होगा. यह बात उन्होंने जेबीसी प्लस टू हाईस्कूल में सोमवार को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान कही. साथ ही श्री महतो ने कहा कि सरकार अपने स्तर से बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करने का निरंतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जिस प्रकार से ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षकों ने शिक्षा का अलख जगाए रखा वह सराहनीय है. इसे भी पढ़ें -लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-incident-blot-on-humanity-display-of-cruelty-up-central-government-hemant-soren/">लखीमपुर

की घटना मानवता पर धब्बा, यूपी और केंद्र सरकार की क्रूरता का प्रदर्शन: हेमंत सोरेन

बायोमीट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग

इस दौरान झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव वरुण मंडल ने शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो में व्यस्त रखा जाता है. उन्होंने  गैर शैक्षणिक कार्यो से शिक्षकों को मुक्त कराने व पबिया स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र को चालू करने की मांग की. इसे भी पढ़ें -आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-puja-pandals-to-be-repaired-temporarily-by-slag-on-uproz-road/">आदित्यपुर:

पूजा पंडालों की अप्रोज सड़क की स्लैग से भरकर अस्थाई मरम्मत होगी

समारोह में ये थे उपस्थित

विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो,विधायक डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शामिल हुए. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षकों,कोरोना से जान गंवाने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिजनों के साथ-साथ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया. साथ ही जिले में 118 पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय निर्माण के लिए उपायुक्त को भी सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही