Palamu : अखिल भारतीय भुइयां समाज के तत्वावधान में नौडिहा टू पंचायत के मंगलपुर में धूमधाम से माता शबरी की जयंती मनाई गई. शबरी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पांकी पूर्वी पूर्व जिला परिषद सदस्या लवली गुप्ता ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लवली गुप्ता ने कहा कि माता शबरी भगवान श्रीराम की परम भक्त थी. वह भगवान के लिए प्रतिदिन आश्रम को साफ रखती थी और प्रतिदिन मीठे बेर चुन-चुन कर भगवान राम की प्रतीक्षा करती थी. माता शबरी के निस्वार्थ प्रेम के कारण ही भगवान राम माता शबरी की कुटिया में पहुंचे और उनके जूठे बेर को खाया. इसे भी पढ़ें:योगी">https://lagatar.in/yogis-minister-warned-if-caught-the-culprit-should-not-repent-a-lot-the-car-may-also-overturn/">योगी
के मंत्री ने चेताया…पकड़े जायें तो हाय-तौबा न करें अपराधी, गाड़ी पलट भी सकती है
राम फिर से 4 दिनों की ED रिमांड पर, कोर्ट ने दी इजाजत [wpse_comments_template]
के मंत्री ने चेताया…पकड़े जायें तो हाय-तौबा न करें अपराधी, गाड़ी पलट भी सकती है
माता शबरी सबके लिए प्रेरणादायी- लवली गुप्ता
लवली गुप्ता ने कहा कि यह प्रकरण संसार को संदेश दिया कि समाज में कोई बड़ा छोटा नहीं है. आज हम सबों को माता शबरी के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है, तभी समाज में भाईचारा बढ़ेगा. माता शबरी हम सबों के लिए प्रेरणादायी है. भगवान लक्ष्मण माता शबरी के जूठे बेर खाए होते तो शक्तिवाण से उन्हें घायल नहीं होना पड़ता. भगवान राम हम सबों के लिए प्रेरणादायी हैं. भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खा कर समाज में एक मिसाल कायम की.मौके पर राजू पासवान, गोविंद गुप्ता अनिल दुबे सकिन्दर भुइयां, मनोज भुइया ,धीरज भुइयां, सुनील भुइंया मुकेश, भुइयां गौरी, भुईया सारंगी भुइयां, पंचम भुइयां सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: बीरेंद्र">https://lagatar.in/birendra-ram-again-on-ed-remand-for-4-days-court-gives-permission/">बीरेंद्रराम फिर से 4 दिनों की ED रिमांड पर, कोर्ट ने दी इजाजत [wpse_comments_template]
Leave a Comment