Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गो फर्स्ट की करामात, 54 यात्री इंतजार करते रह गये, विमान उन्हें छोड़ बेंगलुरु से उड़ गया

Bengaluru : बेंगलुरु एयरपोर्ट से गो फर्स्ट एयरवेज द्वारा लगभग अक्षम्य लापरवाही बरते जाने की  खबर आयी है. खबर यह कि गो फर्स्ट की एक फ्लाइट ने  सोमवार, 9 जनवरी तो 54 यात्रियों को लिये बिना ही बेंगलुरु से उड़ान भर ली. जानकारी के अनुसार इन यात्रियों को दिल्ली जाना था. सभी यात्री चेक इन कर चुके थे. सुरक्षा जांच भी हो चुकी थी. सभी चार बसों में सवार होकर टरमैक में इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें पार्क किये गये विमान तक ले जाने वाली थी. वे बस में बैठकर इंतजार ही करते रहे और फ्लाइट उड़ गयी. इसे भी पढ़ें : भारतवंशियों">https://lagatar.in/indian-diaspora-sent-100-billion-dollars-to-the-country-pravasi-indians-are-true-ambassadors-of-the-country-finance-minister/">भारतवंशियों

ने देश में 100 अरब डॉलर भेजे, प्रवासी भारतीय देश के सच्चे राजदूत : वित्त मंत्री

 घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है

जानकारी के अनुसार एयरलाइन ने चार घंटे बाद वहां फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया. इस घटना पर विमानन नियामक डीजीसीए ने रिपोर्ट मांगी है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा, उस पर उचित कार्रवाई की जायेगी.  सोमवार शाम लगभग 6.30 बजे जब बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट जी8 116 ने उड़ान भरी, तो हवाई अड्डे पर हडकंप मच गया, क्योंकि फ्लाइट के 54 यात्री उस समय टरमैक में बस के अंदर थे. इसके बाद कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हुए शिकायत कर दी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/new-definition-of-rahul-gandhi-kauravas-of-21st-century-wear-khaki-half-pants-carry-lathis-in-hand/">राहुल

गांधी की नयी परिभाषा, 21वीं सदी के कौरव खाकी हाफ पेंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिये होते हैं…

 यात्रियों  को लेकर 10 बजे दूसरी फ्लाइट ने उड़ान भरी

इस घटना के बाद हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत डैमेज कंट्रोल में जुट गये. आनन-फानन में एयरलाइन के कर्मचारी सभी 54 फंसे हुए यात्रियों को प्रस्थान क्षेत्र से बाहर ले गये और उन्हें दूसरी उड़ान के लिए नये बोर्डिंग पास जारी किये. गो फर्स्ट के एक ग्राउंड स्टाफर ने कहा कि सभी 54 यात्रियों को फिर से सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा और उन्हें लेकर 10 बजे दूसरी फ्लाइट ने उड़ान भरी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही