Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू फीका पड़ रहा है : अधीर रंजन चौधरी

 
NewDelhi/Kolkata  : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू फीका पड़ रहा है. उनका भ्रम भविष्य में कम हो जायेगा. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने यह कहते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा. ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कटाक्ष करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अकेले राज्य (पश्चिम बंगाल) से सीबीआई के पास शेष भारत की तुलना में अधिक लंबित मामले हैं. इसे भी पढ़ें : अतीक-अशरफ">https://lagatar.in/production-of-the-three-accused-in-the-murder-of-atiq-ashraf-the-court-sent-them-on-police-remand-for-four-days/">अतीक-अशरफ

की हत्या के तीनों आरोपियों की पेशी, अदालत ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा

ममता बनर्जी का यह भ्रम दूर होता चला जायेगा

श्री चौधरी मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे. इसी क्रम में चौधरी ने कहा, ममता बनर्जी का जादू फीका पड़ रहा है. बहुत सारे लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. कहा कि जैसे-जैसे समय बीतेगा, ममता बनर्जी का यह भ्रम दूर होता चला जायेगा. कांग्रेस सांसद का कहना था कि पश्चिम बंगाल का प्रत्येक जिला प्रताड़ित है टीएमसी के नेता पश्चिम बंगाल के लोगों को लूट रहे हैं. जान लें कि पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा सोमवार को टीएमसी के विधायक जीबन कृष्णा साहा को गिरफ्तार किये जाने के बाद अधीर रंजन चौधरी ने यह टिप्पणी की. इसे भी पढ़ें :  अतीक">https://lagatar.in/entry-of-human-rights-commission-in-the-murder-of-atiq-ahmed-and-ashraf-notice-to-uttar-pradesh-police-2/">अतीक

अहमद और अशरफ की हत्या में मानवाधिकार आयोग की इंट्री, उत्तर प्रदेश पुलिस को नोटिस

तालाब से टीएमसी विधायक का मोबाइल फोन बरामद

इससे पहले रविवार शाम सीबीआई की रेड के दौरान विधायक के घर की बगल के एक तालाब से टीएमसी विधायक का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था. एजेंसी ने फोन निकालने के लिए तालाब से सारा पानी बाहर निकाला था. जान लें कि सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले की चल रही जांच के क्रम में 14 अप्रैल को जीबन कृष्णा साहा के परिसरों सहित छह स्थानों पर तलाशी ली थी. सीबीआई ने साहा के बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापेमारी की.

मामला कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था

मामला कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया था. आरोप है कि अभियुक्तों ने कक्षा 9 और 10 के लिए पहली पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) 2016 की भर्ती प्रक्रिया में शिक्षकों के रूप में शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके उम्मीदवारों से धन वसूला. पार्थ चटर्जी और माणिक भट्टाचार्य के बाद साहा तीसरे टीएमसी विधायक हैं, जो सीबीआई की गिरफ्त में हैं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही