Search

घर की नौकरानी ने की थी 8 लाख की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Ranchi: 25 सितंबर की रात कारोबारी के घर से आठ लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. दरअसल, घर की नौकरानी ने ही कारोबारी के घर से 8 लाख रुपये की चोरी की थी. लालपुर थाना के सामने स्थित फ्लैट में यह चोरी की वारदात हुई थी. कारोबारी ने इस संबंध में लालपुर थाने में 26 सितंबर को मामला दर्ज कराया था. जिसमें उन्होंने अपनी नौकरानी को आरोपी बनाया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौकरानी को पकड़ लिया है और करीब 7.50 लाख रुपये बरामद कर लिये हैं. पुलिस ने नौकरानी को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.

पुलिस टीम का किया गया था गठन

आठ लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. उसके बाद गठित टीम जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी की रकम बरामद कर ली है.

क्या है मामला

राम कुमार नरसरिया जो लालपुर थाना के ठीक सामने वाली फ्लैट में रहते हैं, उन्होंने घटना के बारे में 26 सितंबर को लालपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. अपने आवेदन में उन्होंने कहा था की नौकरानी ने उनके घर से 8 लाख रुपयों की चोरी कर ली है. यह पूरी वारदात 25 सितंबर की रात 10.30 बजे की है. उनकी पत्नी 25 सितंबर को किसी काम से रात 9.15 बजे बाहर गई थी. जब वे रात करीब दो बजे अपने फ्लैट वापस लौटे तो देखे कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और दाई घर पर नहीं थी. कमरे में अलमीरा खुला था. अलमीरा में रखे आठ रुपये गायब थे. इसे भी पढ़ें-भाभा">https://lagatar.in/tragic-accident-woman-passing-through-road-in-parsudih-falls-on-wall-of-house-dies/">भाभा

एटोमिक रिसर्च सेंटर में साइंटिस्ट पाइकिराय देवगम ने कहा, हम छात्र जीवन में किताबों के लिए तरसते थे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//