Search

 
 
 

कालू लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोरहाबादी में हुई थी वारदात

 
Ranchi: अपराधी कालू लामा की बीते 27 जनवरी को लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी लव कुश शर्मा का भाई सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने चतरा से गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू शर्मा अपने सहयोगियों के साथ चतरा और गया जिले की सीमा पर स्थित हंटरगंज में शराब पीने आया हुआ है. मिली सूचना के आधार पर चतरा पुलिस के सहयोग से रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. सोनू शर्मा तीन मामलों में फरार चल रहा था. जिसमें रांची पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल समेत कई सामान बरामद किये हैं. इसे पढ़ें-तिरुपति">https://lagatar.in/how-much-property-of-tirupati-devasthanam-14000-crores-in-banks-14-tonnes-of-gold-7123-acres-of-land-across-the-country/">तिरुपति

देवस्थानम की कितनी संपत्ति!, बैंकों में 14,000 करोड़, 14 टन सोना, देश भर में 7,123 एकड़ भूमि

आपसी गैंगवार में मारा गया था कालू लामा

अपराधी लवकुश शर्मा और कालू लामा गिरोह के बीच हुए गैंगवार में कालू लामा मारा गया था. जबकि उसका भाई राजू और एक और युवक शुभम विश्वकर्मा घायल हो गए हैं. मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज में लवकुश शर्मा गैंग के अपराधी गोलियां चलाते हुए देखे गए थे. पांच की संख्या में आये अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. कालू लामा के जेल से बाहर निकलने के बाद लवकुश शर्मा ने उसके साथ मिलकर काम करने का ऑफर दिया था. दोनों के बीच एक साथ काम करने को लेकर मीटिंग भी हुई थी. लेकिन कालू लामा ने लवकुश की बात मानने से इनकार कर दिया था. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-bjym-office-on-the-birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay/">आदित्यपुर

: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजयुमो कार्यालय का उद्घाटन

सोनू शर्मा को डर था कि कालू लामा उसकी हत्या कर देगा

लवकुश शर्मा का भाई सोनू शर्मा इस बात को लेकर घबराने लगा था कि कहीं कालू लामा उसकी हत्या न करा दे. इसके बाद दोनों भाइयों ने बिहार से शूटर बुलाकर घटना को अंजाम दिया. दोनों गिरोह के बीच एक ओर एदलहातू में जमीन कारोबार करने को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद सोनू शर्मा ने कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही