Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्य अखाड़ा ने सरहुल शोभा यात्रा का किया स्वागत

Latehar : शुक्रवार को शहर के आदिवासी बासाओड़ा से सरहुल की शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा का शुभांरभ लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, डीसी भोर सिंह यादव, डीएफओ रौशन कुमार व एसडीओ शेखर कुमार ने मांदर बजा कर किया. इसके बाद शोभा यात्रा शहर के मुख्य पथ से होकर थाना चौक पहुंची. थाना चौक में श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के द्वारा सरहुल में भाग लिए सरना समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोगों की आगवानी की गयी. इस मौके पर उनके बीच शरबत, गुड़ व चना वितरित किया गया. मौके पर महासमिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि हर त्योहार में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का संदेश देता है. उन्होंने सरहुल की बधाई दी. मौके पर महासमिति के महामंत्री अंकित कुमार पांडेय, रवींद्र प्रजापति, मनीष पाठक, गौरव दास, सौरभ साहु, नीतीश यादव, मोनू सिंह व गोलू समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sarhuls-dhoom-in-ranchi-see-photos-of-shobha-yatra/">रांची

में सरहुल की धूम, देखें शोभायात्रा की तस्वीरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही