Search

 
 
 

समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालीय शिक्षा पूरी कराना : डीएसई

 
Balumath (Latehar) : राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, बारियातू परिसर मे रुआर- 2023-24 के तहत 20 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ डीएसई कविता खलखो, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, बीडीओ सह सीओ प्रतिमा कुमारी व बीईईओ राम प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर डीएसई कविता खलखो ने बीस दिवसीय कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य 6 से 18 आयु वर्ग के सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय में वापस लाने और नियमित उपस्थिति बनाये रखना है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-honored-jan-sanghi-workers/">लातेहार

: भाजपाइयों ने किया जनसंघी कार्यकर्ताओं को सम्मानित

स्कूल से छात्रों के जोड़ने पर जोर

डीएसई ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगभग दो सालों तक विद्यालय बंद रहने के कारण काफी बच्चें स्कूल से बाहर है. वैसे सभी बच्चों की शत-प्रतिशत स्कूल मे उपस्थिति हो.उनकी विद्यालीय शिक्षा पूरी कराना ही समग्र शिक्षा का उदेश्य है. बीडीओ सह सीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि आस अगर शिक्षक नियमित स्कूल मे रहेगें तब ही बच्चो का स्कूल में ठहराव होगा. कार्यक्रम का संचालन बीईईओ राम प्रवेश यादव ने किया. कार्यक्रम में वर्ष 2022-23 का वर्ग एक से सात तक के रिजल्ट प्रकाशित किया. आर्दश मध्य विद्यालय एंव झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के टॉपर रहे बच्चों को सम्मानित कर उन्हें उपहार भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-the-woman-made-a-serious-allegation-on-the-then-post-master-of-the-sub-post-office/">कोडरमा

: उप डाकघर के तत्कालीन पोस्ट मास्टर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही