Search

 
 
 

रांची हिंसा के मास्टरमाइंड का सरकार के लोगों से संबंध, हाईकोर्ट में सप्लिमेंट्री पिटीशन दायर

 
Ranchi : रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक घटना और उपद्रव मामले में हाईप्रोफाइल कनेक्शन की जानकारी झारखंड हाईकोर्ट को दी गई है. मामले से जुड़े नए तथ्यों की जानकारी अदालत को देने के लिए हाईकोर्ट में सेप्लिमेंट्री पिटीशन दायर हुआ है.

घटना में शामिल नवाब चिश्ती का सरकार में शामिल लोगों से गहरे संबंध

रांची में हिंसा और उपद्रव की पूरी घटना की एनआइए (NIA) जांच की मांग को लेकर PIL दायर करने वाले याचिकाकर्ता पंकज यादव ने गुरुवार को हाईकोर्ट में सेप्लिमेंट्री पिटीशन दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि इस पूरी घटना में शामिल नवाब चिश्ती का सरकार में शामिल लोगों से गहरे संबंध हैं. सरकार में मंत्री हफिजुल अंसारी एवं विधायक इरफान अंसारी से उसके प्रगाढ़ संबंध का भी आइए में जिक्र किया गया है. वहीं उपद्रवियों के पोस्टर जारी किए जाने के बाद उसे हटाने की कार्यवाही की जानकारी भी अदालत को दी गयी है. कहा गया है कि राज्य सरकार के दबाव में उपद्रवियों का पोस्टर हटाया गया है. इसे भी पढ़ें – शेल">https://lagatar.in/jharkhand-ranchi-hearing-on-shell-company-pil-on-friday-know-why-hc-said-if-the-matter-is-listed-tomorrow-then-it-should-not-be-discussed-today/">शेल

कंपनी PIL पर शुक्रवार को सुनवाई, जानिए HC ने क्यों कहा, मामला कल सूचीबद्ध है तो आज बात नहीं होनी चाहिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही